Back

RPSC RAS Pre Exam Paper 2018

1. राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र स्थित है

(1) दुर्गापुरा, जयपुर में
(2) बीछवाल, बीकानेर में
(3) मण्डोर, जोधपुर में
(4) डूमाड़ा, अजमेर में

Answer – 4 

2. निम्नलिखित में से कौन सा कथन कंपोस्ट के संदर्भ में सही नहीं है ?
(1) निम्नीकृत होने वाले पदार्थों में कृषि अपशिष्ट पदार्थ जैसे पशुओं का मल-मूत्र (गोबर), सब्जियों के अपशिष्ट आदि होते हैं
(2) गड्डों में अपशिष्ट पदार्थों की निम्नीकरण प्रक्रिया को केंचुए धीमा कर देते हैं
(3) इसमें कार्बनिक पदार्थ तथा पोषक तत्त्व अधिक मात्रा में होते हैं
(4) इसमें जैव-निम्नीकरणीय कचरे का अपघटन गड्डे में होता है

Answer – 2

3. राजस्थान में सौर वेधशाला स्थित है।
(1) अज़मेर में
(2) कोटा में
(3) उदयपुर में
(4) जयपुर में

Answer – 3 

4. अम्ल वर्षा के लिए निम्नलिखित में से कौन से पर्यावरण प्रदूषक उत्तरदायी हैं ?
(1) ओज़ोन व कार्बन डाइऑक्साइड
(2) नाइट्रस ऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड
(3) कार्बन-मोनोक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड
(4) कार्बन डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन

Answer – 2 

5. गैर वन क्षेत्र में विकसित किए गए निम्नलिखित में से कौन से पादप को भारतीय वन (संशोधन) अधिनियम, 2017 में, वृक्षों की परिभाषा से विलोपित किया गया है ?

(1) केला
(2) बांस
(3) सरकंडा
(4) पॉम

Answer – 2 

6. DNA फिंगर-प्रिन्टिंग का आधार है।
(1) DNA बहुरूपता
(2) DNA प्रतिकृति
(3) मूल अनुक्रम की त्रुटियाँ
(4) द्वि रज्जुक

Answer – 1 

7. इस प्रश्न में एक कथन के साथ दो परिकल्पनाएँ दी गई हैं।
कथन :
यद्यपि वह मोटा है फिर भी वह तेज़ दौड़ता है।
परिकल्पनाएँ :
I. मोटे व्यक्तियों की माँसपेशियाँ कमज़ोर होती हैं।
II. मोटे व्यक्ति सामान्यतः तेज़ दौड़ नहीं सकते।
तब, कौन सा उत्तर सही है ?
(1) ना तो I, ना ही II कथन में अंतर्निहित है।
(2) दोनों I और II कथन में अंतर्निहित हैं।
(3) केवल II कथन में अंतर्निहित है।
(4) केवल I कथन में अंतर्निहित है।

Answer – 3 

8. निम्न पर विचार कीजिये –
कथन : प्रतियोगी परीक्षाओं के बजाय क्या पूर्व अकादमिक उपलब्धियों के आधार पर सरकारी नौकरियों में भर्तियाँ होनी चाहिये ?
तर्क : I. हाँ, यह उन अभ्यर्थियों के लिये लाभप्रद है जो प्रतियोगी परीक्षाओं का व्यय सहन करने में असमर्थ है।
II. नहीं, भर्तियों का आधार पूर्व अकादमिक उपलब्धियों को नहीं बनाया जा सकता क्योंकि विश्वविद्यालयों के मूल्यांकन में एकसमानता नहीं है
निम्न में से कौन सा/ कौन से तर्क मज़बूत है/हैं ?
(1) दोनों I तथा II
(2) ना तो I, ना ही II
(3) केवल II
(4) केवल I

Answer – 3

9. कथन : सभी शाखाएँ फूल हैं।
सभी फूल पत्तियाँ हैं।
निष्कर्ष : I. सभी शाखाएँ पत्तियाँ हैं।
II. कुछ पत्तियाँ शाखाएँ हैं।
III. सभी फूल शाखाएँ हैं।
IV. सभी पत्तियाँ शाखाएँ हैं।
उत्तर दीजिये :
(1) कोई अनुसरण नहीं करता है।
(2) केवल I तथा II अनुसरण करते हैं।
(3) सभी अनुसरण करते हैं।
(4) केवल III तथा IV अनुसरण करते हैं।

Answer – 2 

10. वर्ण श्रेणी
YB WD UF SH
W S O K
का अगला पद है:
(1) QJ/G
(2) PK/F
(3) PI/H
(4) QJ/F

Answer – 1 

11. असंगत चुनिये :
(1) SvUt
(2) MpOm
(3) VxYw
(4) AdCb

Answer – 3 

12. दो कार्यवाहियों के साथ एक कथन नीचे दिया गया है। आपको धन की प्रत्येक चीज़ सत्य माननी है तथा कथन में दी गई सूचना के आधार पर सुनिश्चित करें तार्किक रूप से कौन सी दी गई कर्यवाही अनुसरण करती है।
कथन : कम्पनी की नई भूत नीति के विरोध में बड़ी संख्या में कर्मचारी सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर जा चुके है
कर्यवाहियाँ : I. कम्पनी को नई भर्ती नीति को तुरन्त वापस ले लनी चाहिए।
II. इन सभी कर्मचारियों को सेवा से तुरन्त निलम्बित कर देना चाहिए.
उत्तर दीजिये:
(1) दोनों I तथा II अनुसरण करते हैं.
(2) ना तो I ना ही II अनुसरण करता है.
(3) केवल II अुनसरण करता है.
(4) केवल I अनुसरण करता है.

Answer – 2 

13. दी गयी आकृति में त्रिभुजों की संख्या और समान्तर चतुर्भजों की संख्या का अन्तर है
RPSC RAS Pre 2018
(1) 3
(2) 2
(3) 1
(4) 0

14. यदि 4 + 5 – 2 = 33 और 10 + 12 – 5 = 119, तो 6 + 8 – 3 =
(1) 57
(2) 67
(3) 58
(4) 73

Answer – 4 

15. तीन क्रमागत धनात्मक संख्याओं के गुणनफल को प्रत्येक संख्या से बारी-बारी विभाजित किया जाता है, तो तीन भागफलों का योग 74 होता है। तीनों संख्याओं का योग क्या होगा?
(1) 19
(2) 17
(3) 15
(4) 12

Answer – 3

16. दो मिश्रधातुओं को सोने और ताँबे के क्रमशः 7:2 और 7:11 के अनुपात में मिलाकर बनाया जाता है। दोनों मिश्रधातुओं को समान मात्रा में मिलाकर तीसरी मिश्रधातु बनाई जाती है। इस तीसरी मिश्रधातु में सोने और ताँबे के मध्य अनुपात है।
(1) 2:11
(2) 14:13
(3) 7:12
(4) 7:5

Answer – 4 

17. एक निर्माण कार्य-स्थल पर, आदमी, औरतें और बच्चे 9:4:1 के अनुपात में कार्य कर रह है। उनकी मजदुरी में 8:5:3 का अनुपात है। यदि 60 औरतें इस कार्य-स्थल पर कार्यरत हैं, तो सभी लोगों की कुल दैनिक मुजी रूपए 2,850 है। एक बच्चे की दैनिक मजदूरी बराबर है:
(1) ₹ 8
(2) ₹ 7
(3) ₹ 6
(4) ₹ 5

Answer – 3 

18. एक कुट भाषा में,
I. “lew nas hsi ploy’ का अर्थ है “she is bringing coffee”.
II. “Wir sut lew ploy’’ का अर्थ है “he is bringing tea”.
III. “sut lim nas” का अर्थ है “tea and coffee”.
तो “he” के लिये कौन से शब्द का प्रयोग किया गया है?
(1) ploy
(2) lew
(3) sut
(4) wir

Answer – 4 

19. श्रीमान A. श्रीमान B से मिलते हैं। B. एक पुत्र C और एक पत्र Dका पिता है। E, A की माता है। C विवाहित है और उसके एक पुत्र है। E, B की पुत्रवधु है। A किस प्रकार से सम्बन्धित है?
(1) भतीजा/भाँजा
(2) पुत्र
(3) पौत्र
(4) अकाल

Answer – 3

20. यदि x, y, z प्राकृत ऋख्याएँ है, तो समीकरण x+y+z=6 के विभिन्न हलों की सख्या है:
(1) 12
(2) 10
(3) 7
(4) 3

Answer – 2

प्रश्न संख्या 21 तथा 22 निम्न तालिका पर आधारित है। जो एक शहर में पंजीकृत वाहनों की संख्या (लाखों में) दर्शाती है।
RPSC RAS Pre 2018

21. किस वाहन में 2000-01 से 2010-11 तक न्यूनतम प्रतिशत वृद्धि हुई है?

(1) अन्य
(2) स्कूटर

(3) ट्रक
(4) बस

Answer – 4

22. यदि 2000-01 से 2010-11 तक वाहनों की कुल संख्या में प्रतिशत वृद्धि को 1990-91 से 2000-01 तक कुल वाहनों में प्रतिशत वृद्धि के बराबर कर दिया जाता है, तो 2010-11 में वाहनों की कुल संख्या (लाखों में) बराबर होगी
(1) 43.36
(2) 48.15
(3) 42.5
(4) 42

Answer – 1

23. एक छोटे शहर की जनसंख्या 926100 है । यदि यह 5% वार्षिक दर से बढ़ती है तो 2 वर्ष पूर्व इसकी जनसंख्या क्या थी ?
(1) 800000
(2) 880000
(3) 840000
(4) 760000

Answer – 3 

24. एक निश्चित राशि पर 10% वार्षिक दर से 2 वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज तथा साधारण ब्याज का अंतर ₹ 874 है। राशि ज्ञात कीजिए।
(1) ₹ 43,450
(2) ₹ 87,400
(3) ₹ 17,480
(4 ) ₹ 43,700

Answer – 2 

25. एक निश्चित राशि निश्चित चक्रवृद्धि ब्याज दर पर 3 वर्ष में दुगुनी हो जाती है। 9 वर्षों में यह राशि मूल राशि की k गुना हो जायेगी । k का मान क्या है?

(1) 10
(2) 9
(3) 6
(4) 8

Answer – 4 

26. भारतीय मूल की एक अमेरिकी महिला को संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कम्पनी, जनरल मोटर्स में मख्य वित्तीय अधिकारी नामित किया गया है। उसका क्या नाम है ?
(1) दीपाली सुरलक्ष्मी
(2) देविका सरस्वती
(3) दीपिका सूर्यबर्मन
(4) दिव्या सूर्यदेवरा

Answer – 4 

27. शरद कुमार, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण के पूर्व महा-निदेशक, हाल ही में समाचारों में क्यों रहे?
(1) उन्हें संघ लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।
(2) उन्हें राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।
(3) उन्हें केन्द्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया है।
(4) उन्हें जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का सलाहकार नियुक्त किया गया है।

Answer – 3 

28. एक परिवार के 2018 के जून और जुलाई माह में विभिन्न मदों में व्यय और उसकी बचत का विवरण निम्न पाई चार्टी द्वारा दर्शाया गया है :
RPSC RAS Pre 2018
कुल = ₹ 13,200 कुल = ₹ 16,500
यातायात और भोजन पर कुल व्यय जुलाई में जून से कितना प्रतिशत अधिक है ? (लगभग)
(1) 27%
(2) 36%
(3) 39%
(4) 45%

Answer – 3 

29. राजस्थान सरकार ने मौसमी और गैर-संक्रमणीय बीमारियों के साथ-साथ विशिष्ट क्षेत्रों में पाए जाने वाली बीमारियों के रुझानों पर निगरानी रखने के लिए एक नया सॉफ्टवेयर जारी किया है। इस सॉफ्टवेयर का क्या नाम है ?
(1) सेहत
(2) निदान
(3) क्योर
(4) उपचार

Answer – 2 

30. चीन की टीम ने 2018 बी डब्ल्यू एफ थॉमस कप (30वाँ संस्करण) जीता है । इसने फाइनल में
किस देश की टीम को हराया ?
(1) भारत
(2) फ्रांस
(3) जापान
(4) थाईलैण्ड

Answer – 3 

31. त्रिपक्षीय नौसैनिक अभ्यास मालाबार का 22वाँ संस्करण जून, 2018 में आयोजित हुआ. इस अभ्यास में भारत के अतिरिक्त और कौन से दो देशों ने हिस्सा लिया ?
(1) जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका
(2) नेपाल और वियतनाम
(3) रूस और बांग्लादेश
(4) रूस और जापान

Answer – 1 

32. सात सामाजिक मानकों के आधार पर अपनी पंचायतों को स्टार रैंकिंग देने के लिए हरियाणा सरकार में 7 स्टार ग्राम-पंचायत इन्द्रधनुष योजना शुरू की है। उन पंचायतों को, जो लिंगानुपात में सुधार के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करती है, कौन सी स्टार रैकिंग दी जाती है ?
(1) सिल्वर स्टार
(2) गोल्डन स्टार
(3) ग्रीन स्टार
(4) पिंक स्टार

Answer – 4

33. महिला सशक्तिकरण एवं पौध रोपण को बढ़ावा | देने के लिए किस राज्य ने कन्या वन समृद्धि योजना आरम्भ की है ?
(1) राजस्थान
(2) महाराष्ट्र
(3) सिक्किम
(4) उत्तरप्रदेश

Answer – 2 

34. जून, 2018 में मलेशिया में आयोजित महिला क्रिकेट एशिया कप ट्रॉफी (ट्वेन्टी-20 टूर्नामेंट) बांग्लादेश ने जीता है। फाइनल में किस टीम को हराया ?
(1) थाईलैण्ड
(2) श्रीलंका
(3) भारत
(4) पाकिस्तान

Answer – 3 

35. मार्च, 2018 में राजस्थान में स्थापित प्रथम मेगा फूड पार्क के बारे में निम्न कथनों पर विचार करें :
(अ) इसका उद्घाटन संघीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योगमंत्री हरसिमरत कौर बादल द्वारा किया गया।
(ब) यह स्मार्ट मेगा फूड पार्क के नाम से जाना जाता है।
(स) यह अजमेर के रूपनगढ़ में स्थित है ।
उपर्युक्त में से कौन सा/कौन से कथन सही है/हैं ?
(1) केवल (स)
(2) (अ) और (स)
(3) केवल (ब)
(4) (अ) और (ब)

Answer – 2 

36. जून, 2018 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन के मध्य ऐतिहासिक बैठक कहाँ आयोजित की गई ?
(1) ताइपेई में
(2) सिंगापुर में
(3) सिओल में
(4) पियोंग-यांग में

Answer – 2 

37. हाल ही में भारत की दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी विश्व कप (तीसरा चरण) की महिला रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। यह विश्व कप प्रतियोगिता कहाँ आयोजित की गई ?
(1) सेमसन
(2) साल्ट लेक सिटी
(3) कोर्टिना
(4) बर्लिन

Answer – 2 

38. जस्टिस इंदू मल्होत्रा की नियक्ति के बाद भारत के उच्चतम न्यायालय में महिला न्यायाधीशों की संख्या दो हो गई है। दूसरी महिला न्यायाधीश कौन हैं ?
(1) जस्टिस संगीता प्रकाश
(2) जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्र
(3) जस्टिस आर. भानुमति
(4) जस्टिस रूमा पॉल

Answer – 3 

39. हाल ही में पाकिस्तान का युसूफ सलीम समाचारों में रहा। वह कौन है ?
(1) वह पाकिस्तान की हॉकी टीम का कप्तान
(2) वह पाकिस्तान की क्रिकेट टीम का सबसे कम उम्र का खिलाड़ी है।
(3) वह पाकिस्तान की कबड्डी टीम का कप्तान है।
(4) वह पाकिस्तान के पहले दृष्टिबाधित न्यायाधीश हैं।

Answer – 4 

40. हाल ही में पूर्वोत्तर राज्यों में से एक राज्य की राजधानी को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा 100वाँ स्मार्ट सिटी घोषित किया गया है। वह राज्य कौन सा है ?
(1) मणिपुर
(2) नागालैण्ड
(3) मेघालय
(4) मिज़ोरम

Answer – 3 

41. 24 जून, 2018 को भारत के चार पैरा-तैराकों के एक दल ने 12 घंटे और 26 मिनट के रिकार्ड समय में इंग्लिश चैनल को पार किया। उनमें से एक राजस्थान का था । वह कौन था ?
(1) सत्येन्द्र सिंह
(2) वीरेन्द्र कुमार
(3) जगदीश चंद्र
(4) महेश चंद्र

Answer – 3

42. भारत सरकार ने वर्ष 2022 तक कितनी सौर ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है ?
(1) 100 गीगा वॉट
(2) 80 गीगा वॉट
(3) 40 गीगा वॉट
(4) 20 गीगा वॉट

Answer – 1 

43. साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार 2018 के लिए 23 लेखकों का चयन किया गया है । उनमें से राजस्थानी भाषा के लिए किसको चुना गया है ?
(1) सी.एल. सांखला
(2) मोहन आलोक
(3) डॉ. ज्योति पुंज
(4) डॉ. चेतन स्वामी

Answer – 1 

44. चुनावी बाँड योजना 2018 के बारे में निम्न कथनों पर विचार करें :
(अ) राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना इस योजना का उद्देश्य है।
(ब) चुनाव आयोग द्वारा मान्यताप्राप्त केवल वही राजनीतिक दल चुनावी बाँड प्राप्त कर सकेंगे जिन्होंने पिछले लोकसभा या राज्य की विधानसभा चुनावों में न्यूनतम दो प्रतिशत मत प्राप्त किए हैं।


(स) चुनावी बाँड जारी होने की तिथि से पन्द्रह कैलेंडर दिवस तक वैध रहेंगे.
(द) पात्र राजनीतिक दल द्वारा अपने खाते में जमा कराए गए चुनावी बाँड का भुगतान उसी दिन किया जाएगा. उपर्युक्त में से कौन से कथन सही हैं ?
(1) केवल (अ), (स) और (द)
(2) केवल (ब), (स) और (द)
(3) केवल (अ), (ब) और (स)
(4) केवल (अ) और (ब)

Answer -1 

45. किस अंतरिक्ष एजेन्सी ने हाल ही में उपग्रह को ले जाने वाले विश्व के सबसे छोटे रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया ?
(1) जाक्सा
(2) सी.एन.एस.ए.
(3) इसरो
(4) नासा

Answer – 1 

46. राजस्थान की डॉ. कृष्णा जाखड़ को साहित्य अकादमी का राजस्थानी अनुवाद पुरस्कार 2017 दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार उनकी कौन सी अनुवाद-कृति के लिए दिया गया है ?

(1) टोबा टेक सिंह
(2) अडाणै धोडी आँख्याँ
(3) भींत
(4) गाथा तिस्ता पार री

Answer – 4 

47. दिल्ली सल्तनत में दीवान-ए-अर्ज विभाग की स्थापना किसने की ?
(1) फिरोज़ तुग़लक
(2) अलाउद्दीन खिलजी
(3) इल्तुतमिश
(4) बलबन

Answer – 4

48. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए :
राजवंश       –  राजधानी
A. शुग           i. महोबा
B. सातवाहन  ii. बनवासी
C. कदम्ब       iii. पैठन
D. चन्देल        iv. पाटलीपुत्र
सही कूट का चयन कीजिए :
.    A B C D
(1) i ii iii iv
(2) i iv ii iii
(3) iv ii iii i
(4) iv iii ii i

Answer – 4 

49. मंदिर स्थापत्य के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं ?
(i) स्वतंत्र आधार (चूना-पत्थर) के मंदिरों का उद्भव गुप्तकाल में माना जाता है।
(ii) लाड़खां, जो कि एक प्रारंभिक मंदिर है, बादामी के चालुक्यों से संबद्ध है।
(iii) खजुराहों के मंदिरों में, मंदिर के समस्त खण्ड आंतरिक और बाह्य रूप से जुड़े हुए हैं।
(iv) कांची का कैलाशनाथ मंदिर द्रविड़ शैली का सबसे प्रारंभिक स्वतंत्र आधार का मंदिर है।
सही उत्तर चुनिए :
(1) (i), (ii) एवं (iii)
(2) (i), (ii) एवं (iv)
(3) (i) एवं (ii)
(4) (i), (iii) एवं (iv)

Answer – 1

50. निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन प्राचीन भारत की श्रेणी व्यवस्था के बारे में असत्य है ?
(1) श्रेणी व्यवस्था मात्र उत्तर भारत में प्रचलित थी।
(2) श्रेणी अपने सदस्यों के आचरण पर भी नियंत्रण रखा करती थी।
(3) उत्पादित वस्तुओं की गुणवत्ता और कीमत संबंधित श्रेणी द्वारा निर्धारित की जाती थी।
(4) श्रेणी व्यापारियों और कारीगरों का संगठन थी।

Answer – 1

51. क्रांतिकारी, जो हार्डिंग बम काण्ड में शामिल नहीं था :
(1) अवध बिहारी
(2) भाई बालमुकुन्द
(3) भगवती चरण वोहरा
(4) मास्टर अमीर चंद

Answer – 3 

52. गांधी-इरविन समझौते में किसने मध्यस्थ की भूमिका अदा की ?
(1) चिन्तामणी
(2) एनी बेसेन्ट
(3) तेज बहादुर सप्रू
(4) मोतीलाल नेहरू

Answer – 3 

53. वरकरी संप्रदाय की मुख्य पीठ अवस्थित है।
(1) वाराणसी में
(2) नदिया में
(3) पंढरपुर में
(4) श्रृंगेरी में

Answer – 3 

54. निम्नलिखित घटनाओं का सही कालक्रम चुनिए :
(i) लखनऊ समझौता
(ii) स्वराज दल की स्थापना
(iii) जलियांवाला हत्याकाण्ड
(iv) बाल गंगाधर तिलक की मृत्यु
निम्नलिखित कूट में से उत्तर चुनिए :
(1) (i), (ii), (iii) एवं (iv)
(2) (i), (iii), (iv) एवं (ii)
(3) (iv), (iii), (i) एवं (ii)
(4) (i), (iv), (iii) एवं (ii)

Answer – 2 

55. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है ?
संस्था  –  प्रवर्तक
(1) सोशल रिफॉर्म एसोसिएशन – श्रीराम बाजपेयी
(2) सेवा समिति – एच. एन. कुंजरू
(3) सोशल सर्विस लीग – एन.एम. जोशी
(4) सर्वेन्ट्स ऑफ इंडिया सोसायटी – जी.के. गोखले

Answer -1 

56. राजस्थान के पूर्व मध्यकालीन राज्यों में ‘नैमित्तिक’ पदनाम का प्रयोग किया जाता था
(1) मुख्य न्यायिक अधिकारी के लिए ।
(2) राजकीय ज्योतिष के लिए।
(3) लोक स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख के लिए।
(4) राजकीय कवि के लिए।

Answer – 2 

57. क्रांतिकारी, जिसे महन्त प्यारेलाल हत्याकांड में सजा मिली थी
(1) विजयसिंह पथिक
(2) केसरीसिंह बारहठ
(3) श्यामजी कृष्ण वर्मा
(4) जोरावरसिंह

Answer – 2 

58. निम्नलिखित में से किसने राजपूताना की देशी रियासतों के साथ 1817-18 की अधीनस्थ संधि की बातचीत की थी ?
(1) जॉन जॉर्ज
(2) आर्थर वेलेजली
(3) चार्ल्स मैटकॉफ
(4) डेविड ऑक्टरलोनी

Answer – 3 

59. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/कौन से सत्य है/हैं ?
(A) कांग्रेस के नागपुर सत्र (1920) के पश्चात प्रांतीय कांग्रेस समितियों का गठन भाषायी आधार पर किया गया था।
(B) 1948 में कांग्रेस ने भाषायी आधार पर प्रान्तों के गठन की माँग को अस्वीकार कर दिया ।
निम्नलिखित कूट में से सही उत्तर चुनिए :
(1) (A) और (B) दोनों
(2) ना तो (A) ना ही (B)
(3) केवल (B)
(4) केवल (A)

Answer – 1 

60. निम्नलिखित में से किस स्थल से शासक मिनेण्डर के सोलह सिक्के प्राप्त हुए हैं ?
(1) नगर
(2) रैढ़
(3) नगरी
(4) बैराठ

Answer – 4 

61. निम्नलिखित में से कौन सा शासक गुर्जर-प्रतिहार राजवंश से संबंधित नहीं है ?
(1) भरत्रभट्ट-1
(2) देवपाल
(3) महेन्द्रपाल-I
(4) नागभट्ट-II

Answer – 1 

62. चित्तौड़गढ़ किले के निम्नलिखित मंदिरों में से कौन सा एक जैन मंदिर है ?
(1) तुलजा भवानी मंदिर
(2) समिद्धेश्वर मंदिर
(3) सातवीश देवरी
(4) कुंभश्याम मंदिर

Answer – 3 

63. निम्नलिखित में से कौन सा चित्रकार अलवर शैली की चित्रकला से संबंधित नहीं है ?
(1) नंदराम
(2) नानकराम
(3) बकसाराम
(4) जमनादास

Answer – 2 

64. निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है ?
रचना – लेखक
(1) पगफेरो – मणि मधुकर
(2) कोडमदे – मेघराज मुकुल
(3) पागी – चंद्रप्रकाश देवल
(4) बोल भारमली – यादवेन्द्र शर्मा

Answer – 4

65. गवरी देवी जिस गायन शैली से संबद्ध थी
(1) ठुमरी
(2) तालबंदी
(3) मांड
(4) लंगा

Answer – 3 

66. देशी रियासत, जो 25 मार्च, 1948 को गठित संयुक्त राजस्थान का हिस्सा नहीं थी।

(1) शाहपुरा
(2) उदयपुर
(3) प्रतापगढ़
(4) बूंदी

Answer – 2 

67. ‘त्याग भूमि’ के संपादक कौन थे ?
(1) ऋषि दत्त मेहता
(2) देवी दत्त त्रिपाठी
(3) जयनारायण व्यास
(4) हरिभाऊ उपाध्याय

Answer – 4 

68. सुमेलित कीजिए:
मंदिर           –       जिला
i. कामेश्वर महादेव a. अलवर
ii. शीतलेश्वर          b. जोधपुर
iii. पीपला माता     c. झालावाड़
iv. नीलकंठ           d. पाली
सही कूट का चयन कीजिए :
.     i ii iii iv
(1) a b c d
(2) d b c a
(3) d c b a
(4) a c d b

Answer – 3

69. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिए कूट से कीजिए :
सूची-I            –   सूची-II
(पर्वत शिखर)    (स्थिति/देश)
A. अल्बरूस     (i) न्यूजीलैण्ड
B. किलीमंजारो (ii) संयुक्त राज्य अमेरिका
C. माउन्ट कुक (iii) तंजानिया
D. मैकिन्ले        (iv) रूस
कूट :
.       A     B    C   D
(1) (iii)   (i) (iv) (ii)
(2) (iv) (iii)  (i) (ii)
(3) (iv)  (ii) (iii) (i)
(4) (iii) (iv) (ii) (i)

Answer – 2 

70. जैव विविधता मापने के गणितीय सूचकांकों में से कौन सा एक स्थानीय स्तर पर किसी समुदाय/आवासीय क्षेत्र में माध्य प्रजाति विविधता को दर्शाता है ?
(1) इनमें से कोई नहीं
(2) गामा सूचकांक
(3) बीटा सूचकांक
(4) अल्फा सूचकांक

Answer – 4 

71. नारी संत दयाबाई शिष्या थी
(1) संत रामचरण की
(2) संत रैदास की
(3) संत निम्बार्काचार्य की
(4) संत चरणदास की

Answer – 4 

72. गरासिया जनजाति से संबंधित नृत्य शैली है।
(1) तेरहताली
(2) बम
(3) लूर
(4) गवरी

Answer – 3 

73. विजयदान देथा के बारे में अधोलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(A) विजयदान देथा राजस्थान के प्रसिद्ध लेखक थे, जिनकी कहानी चरणदास चोर नामक नाटक के रूप में रूपान्तरित की गयी।
(B) विजयदान देथा रूपायण संस्थान के सह-संस्थापक थे।
निम्नलिखित कूट में से सही उत्तर चुनिए :
(1) दोनों (A) और (B) सत्य है।
(2) न तो (A) ना ही (B) सत्य है।
(3) केवल (B) सत्य है।
(4) केवल (A) सत्य है।

Answer – 1 

74. कौन सा सुमेलित नहीं है ?
स्थानान्तरण कृषि का नाम – राज्य
(1) झूम – असम
(2) पोनम – केरल
(3) माशा – हिमाचल प्रदेश
(4) पोण्डू – ओडिशा

Answer – 3

75. कौन सा सुमेलित नहीं है ?
औद्योगिक प्रदेश – देश
(1) कांटों मैदान – जापान
(2) पो घाटी – इटली
(3) दक्षिणी न्यू इंग्लैण्ड – यूनाइटेड किंगडम
(4) रूर -जर्मनी

Answer – 3

76. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए कूट के अनुसार सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-1 –  सूची-II
(नहर)      (जोड़ती हैं)
A. कील   (i) भूमध्यसागर व लाल सागर को
B. सू        (ii) एल्ब ज्वारनदमुख (एस्चुयरी) व बाल्टिक सागर को
C. पनामा (iii) अटलान्टिक महासागर व प्रशान्त महासागर को
D. स्वेज   (iv) सुपीरियर झील व यूरान झील को
कूट:
.       A     B    C    D
(1) (iii)  (ii)  (i) (iv)
(2) (iv) (iii) (ii) (i)
(3) (i)   (ii) (iii) (iv)
(4) (ii) (iv) (iii) (i)

Answer – 4

77. निम्नलिखित में से कौन सी पर्वतीय चोटी पूर्वी घाट में अवस्थित नहीं है ?
(1) मादुगुला कौंडा
(2) सिंकरराम गट्टा
(3) सलहेर
(4) गली कौंडा

Answer – 3 

78. निम्नलिखित में से कौन सी पहाडियाँ राजस्थान में विंध्यन पर्वत श्रेणियों का विस्तार हैं ?
(1) गिरवा पर्वत
(2) अलवर पर्वत
(3) डोरा पर्वत
(4) मुकन्दरा पहाड़ियाँ

Answer – 4 

79. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिए कूट से कीजिए :
सूची-I          –            सूची -III
(भारत में संरक्षित क्षेत्र)  (संख्या, वर्ष 2018 में)
A. सामुदायिक रिजर्व     (i) 103
B. कन्जर्वेशन रिजर्व       (ii) 46
C. राष्ट्रीय पार्क                (iii) 544
D. वन्य जीव अभयारण्य (iv) 76
कुट :
.       A    B     C   D
(1) (iii)  (ii) (iv) (i)
(2) (iv) (iii) (ii) (i)
(3) (iii) (ii)  (i) (iv)
(4) (ii)  (iv) (i) (iii)

Answer – 4 

80. भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड (BEL) इसरो (ISRO) के सहयोग से बनाता है :
(1) सी-डेक
(2) परमाणु तकनीकी
(3) GaAs सौर सेल
(4) कृषि प्रौद्योगिकी

Answer – 3 

81. सूची-1 व सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कोड से उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-I    –  सूची-II
(जिले)      (पर्वत)
A. जालौर (i) बरवाड़ा
B. जयपुर (ii) झारोला
C. अलवर (iii) रघुनाथगढ़
D. सीकर (iv) भानगढ़
कोड:
.       A    B     C   D
(1) (iii) (ii)   (i) (iv)
(2) (iv) (iii) (ii) (i)
(3) (i)   (ii)  (iii) (iv)
(4) (ii)   (i)  (iv) (iii)

Answer – 4 

82. निम्न को सुमेलित कीजिए :
सूची-I    –    सूची-II
(मुख्य सिंचाई परियोजना) (सिंचाई सुविधाओं से लाभान्वित जिले)
A. सिद्धमुख परियोजना (i) जालौर एवं बाड़मेर
B. नर्मदा परियोजना (ii) जालौर, पाली एवं जोधपुर
C. जवाई परियोजना (iii) उदयपुर एवं प्रतापगढ़
D. जाखम परियोजना (iv) हनुमानगढ़ एवं चूरू
कोड :
.      A     B     C    D
(1) (i)   (ii) (iii) (iv)
(2) (iv) (i) (iii) (ii)
(3) (i)  (iv) (ii) (iii)
(4) (iv) (i) (ii) (iii)

Answer – 4 

83. राजस्थान में मई-जून महीनों में उत्पन्न होने वाली 835 धूलभरी आँधियों के लिए उत्तरदायी है :
(अ) कुछ स्थानों पर संवहनीय धाराओं की उत्पत्ति
(ब) अरावली पहाड़ियाँ दक्षिण-पश्चिम हवाओं के समांतर है।
(स) अति तीव्रगामी पूर्वी हवाओं की उत्पत्ति
(1) केवल (अ)
(2) (अ) एवं (ब)
(3) (अ), (ब) एवं (स)
(4) (अ) एवं (स)

Answer – 1 

84. निम्न में से कौन से कथन सत्य हैं ?
(अ) संगमरमर विकास एवं संरक्षण नियमावली – 2002
(ब) राजस्थान खनिज नीति – 2015
(स) जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट नियमावली – 2016
(द) राजस्थान अप्रधान खनिज रिआयत नियमावली (संशोधित मई 2016 तक)
कूट :
(1) ये सभी
(2) केवल (अ) एवं (द)
(3) केवल (अ), (ब) एवं (द)
(4) केवल (अ), (स) एवं (द)

Answer – 1 

85. निम्नलिखित में से राजस्थान में कौन-कौन से महत्त्वपूर्ण खनिज आधारित उद्योग हैं ?
(अ) जस्ता गलन उद्योग
(ब) सीमेन्ट उद्योग
(स) इलेक्ट्रॉनिक उद्योग
(द) संगमरमर उद्योग
कूट :
(1) (अ), (ब), (स) एवं (द)
(2) (अ), (ब) एवं (द)
(3) (अ), (स) एवं (द)
(4) (अ) एवं (ब)

Answer – 2 

86. 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान के किन जिलों में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या का प्रतिशत उनकी कुल जनसंख्या में न्यूनतम है ?

(1) गंगानगर और हनुमानगढ़
(2) बीकानेर और नागौर
(3) झुन्झुनु और चूरू
(4) सीकर और धौलपुर

Answer – 2 

87. पचपदरा, बाड़मेर में प्रस्तावित ऑयल रिफाइनरी किसका संयुक्त उपक्रम (Joint Venture) है ?
(1) HPCL एवं राजस्थान सरकार
(2) HPCL एवं भारत सरकार
(3) OIL एवं राजस्थान सरकार
(4) ONGCL एवं भारत सरकार

Answer – 1

88. निम्नलिखित में से कौन से खनिजों का राजस्थान लगभग अकेला उत्पादक राज्य है ?
(अ) सीसा एवं जस्ता अयस्क
(ब) ताम्र अयस्क
(स) वोलेस्टोनाइट
(द) सेलेनाइट
कूट :
(1) (अ), (स) एवं (द)
(2) (अ), (ब) एवं (स)
(3) (अ), (ब) एवं (द)
(4) (अ) एवं (स)

Answer – 1 

89. वर्ष 2017-18 (दिसम्बर 2017 तक) में राजस्थान के कौन से क्षेत्र से सर्वाधिक कच्चे तेल (Crude oil) का उत्पादन प्राप्त हुआ है ?
(1) इनमें से कोई नहीं
(2) बाड़मेर-सांचोर बेसिन
(3) जैसलमेर बेसिन
(4) बीकानेर-नागौर बेसिन

Answer – 2 

90. जनगणना 2011 के अनुसार क्रमशः भारत एवं राजस्थान की नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत क्या है ?
(1) 31.15% एव 24.87%
(2) 21.87% एव 34.15%
(3) 34.15% एवं 24.87%
(4) 24.87% एवं 31.15%

Answer – 1

91. भारतीय संविधान सभा के सम्बन्ध में निम्नांकित में से कौन से कथन सही हैं ?
(A) यह वयस्क मताधिकार पर आधारित नहीं थी.
(B) यह प्रत्यक्ष निर्वाचन का परिणाम थी.
(C) यह बहुदलीय संरचना नहीं थी.
(D) यह कई समितियों के माध्यम से कार्यरत थी.
सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए :
कूट :
(1) (A), (B), (C) और (D)
(2) (B) और (C)
(3) (A) और (B)
(4) (A) और (D)

Answer – 4 

92. “भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की आयु ऐसे प्राधिकारी द्वारा और ऐसी रीति से अवधारित की जाएगी, जिसका संसद विधि द्वारा उपबन्ध करें; अन्त:स्थापित किया गया.
(1) 18वें संविधान संशोधन द्वारा
(2) 17वें संविधान संशोधन द्वारा
(3) 16वें संविधान संशोधन द्वारा
(4) 15वें संविधान संशोधन द्वारा

Answer – 4 

93. कौन सा सुमेलित नहीं है ?
जिला – शुभंकर
(1) जैसलमेर – गोडावण
(2) सवाई माधोपुर – शेर
(3) चूरू – कृष्ण मृग
(4) भीलवाड़ा – मोर

Answer – 2 

94. केन्द्रीय विधानसभा का के निम्नांकित में से कौन सा/से निर्वाचन भारत शासन अधिनियम, 1919 के तहत हुआ हुए ?
(A) 1926
(B) 1937
(C) 1945
सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए :
कूट :
(1) (A), (B) और (C)
(2) (A) और (C)
(3) (B) और (C)
(4) केवल (A)

Answer – 2 

95. गांधियन कॉन्स्टीट्यूशन फॉर फ्री इण्डिया किसने लिखी ?
(1) हुमायूँ कबीर
(2) श्रीमन नारायण अग्रवाल
(3) अच्युत पटवर्धन
(4) अरुणा आसफ अली

Answer – 2 

96. निम्नांकित में से कौन सी तारीख को भारत के राष्ट्रपति ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए उद्घोषणा द्वारा यह घोषणा की कि गंभीर आपात् विद्यमान है, जिसके कारण आन्तरिक अशांति से भारत की सुरक्षा को गंभीर खतरा है ?
(1) 26 जून, 1975
(2) 25 जून, 1975
(3) 3 दिसम्बर, 1971
(4) 26 अक्टूबर, 1962

Answer – 2 

97. मूल अधिकारों से सम्बन्धित निम्नांकित निर्णयों का सही कालानुक्रम चुनिए :
(A) गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य
(B) केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य
(C) मिनर्वा मिल्स बनाम भारत संघ
(D) ए.के. गोपालन बनाम मद्रास राज्य
सही उत्तर का चयन कीजिए :
(1) (D), (C), (B), (A)
(2) (D), (A), (B), (C)
(3) (A), (B), (C), (D)
(4) (D), (B), (C), (A)

Answer – 2 

98. निम्नांकित में कौन स्वर्णसिंह समिति (1976) के सदस्य रहे हैं ?
(A) ए.आर. अन्तुले
(B) एस.एस. रे
(C) हरिदेव जोशी
(D) सी.एम. स्टीफन
सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए : कूट:
(1) (B), (C) और (D)
(2) (A), (B) और (D)
(3) (A), (B) और (C)
(4) (A), (B), (C) और (D)

Answer – 2 

99. भारत के संविधान के अनुच्छेद 240 के अन्तर्गत कुछ संघ राज्य क्षेत्रों के लिए विनियम बनाने की राष्ट्रपति की शक्ति के सन्दर्भ में निम्न में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
(1) 240 (1) (घ) – दमण और दीव
(2) 240 (1) (ग) – पुडुचेरी
(3) 240 (1) (ख) – लक्षद्वीप
(4) 240 (1) (क) – अंडमान और निकोबार द्वीप

Answer – 2 

100. भारत के नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक को उसके पद से हटाए जाने की प्रक्रिया निम्नांकित में से किसके समान है?
(1) संघ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष
(2) उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश
(3) भारत का महान्यायवादी
(4) लोकसभा अध्यक्ष

Answer – 2 

101. केन्द्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना किसकी अनुशंसा पर की गई ?
(1) भारतीय प्रशासनिक सुधार आयोग
(2) सन्थानम समिति
(3) कृपलानी समिति
(4) गोरवाला प्रतिवेदन

Answer – 2 

102. जनहित याचिका की अवधारणा की शुरुआत किस देश में हुई है?
(1) ऑस्ट्रेलिया
(2) यूनाइटेड किंगडम
(3) संयुक्त राज्य अमेरिका
(4) कनाडा

Answer – 3 

103. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 87 के अन्तर्गत भारत का राष्ट्रपति अभिभाषण देता है।
(1) एक साथ समवेत संसद के दोनों सदनों में
(2) संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में
(3) संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में
(4) संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में

Answer – 1

104. लोकसभा के प्रक्रिया और कार्य संचालन नियम के अन्तर्गत नियम 377 के अधीन लोकसभा के सदस्यों द्वारा एक दिन में अधिकतम कितने मामले उठाए जा सकते हैं?
(1) 22
(2) 21
(3) 20
(4) 19

Answer – 3 

105. निम्नांकित में से कौन सी भारतीय संसद की वित्तीय समितियाँ है?
(A) प्राक्कलन समिति
(B) लोक लेखा समिति
(C) लोक उपक्रम समिति
(D) संसद सदस्यों के वेतन तथा भत्तों संबंधी संयुक्त समिति
सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए :
कूट:
(1) (B), (C) और (D)
(2) (A), (B) और (C)
(3) (A), (B) और (D)
(4) (A), (C) और (D)

Answer – 2 

106. निम्नांकित में से कौन सी शब्दावली सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की उद्देशिका में उल्लिखित है ?

(A) सूचना की पारदर्शिता
(B) सूचना का प्रकटन
(C) संसूचित नागरिकता
(D) लोकतांत्रिक आदर्श की प्रभुता
सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए :
कूट:
(1) (A), (B), (C) और (D)
(2) (A), (B) और (C)
(3) (A) और (B)
(4) केवल (A)

Answer – 1 

107. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये और नीचे दिये गये कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-1 सूची
(लेखक) (पुस्तके)
(A) अतुल कोहली (i) डिवाइड एण्ड क्विट
(B) ग्रेनविल ऑस्टिन (ii) दी सक्सेस ऑफ इण्डियाज़ डेमोक्रेसी
(C) पेन्डेरल (iii) दी रिपब्लिक ऑफ इण्डिया : डेवलपमेंट ऑफ इट्स लॉज एड कॉन्स्टीट्यूशन

(D) एलन ग्लेडहिल (iv) वर्किंग ए डेमोक्रेटिक कॉन्स्टीट्यूशन : ए हिस्ट्री ऑफ दी इण्डियन एक्सपीरियंस
.    (A) (B) (C) (D)
(1) (i) (ii) (iii) (iv)
(2) (ii) (iv) (i) (ii)
(3) (ii) (i) (iii) (iv)
(4) (iii) (iv) (i) (ii)

Answer – 2 

108. भारत के संविधान के अनुच्छेद 368(2) के उपबन्धों के तहत यदि कोई विधेयक भारत की संसद द्वारा पारित होने के पश्चात राजस्थान विधानसभा के पास संकल्प द्वारा अनुसमर्थन के लिये आता है, तो
(A) विधानसभा संकल्प पारित कर सकती है।
(B) विधानसभा संकल्प अस्वीकार कर सकती है।
(C) ऐसे संकल्प में कोई संशोधन प्रस्तावित नहीं किया जा सकता है।
सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए :
कूट:
(1) (A), (B) और (C)
(2) (A) और (C)
(3) (B) और (C)
(4) केवल (A)

Answer – 1 

109. निम्नांकित में से कौन सा अधिनियम/नियम राजस्थान में ग्राम सभा की संयुक्त बैठकों का प्रावधान करता है ?
(1) राजरथान पंचायती राज (उपबन्धों का अनुसूचित क्षेत्रों में लागू होने के सम्बन्ध में उपान्तरण) नियम, 2011
(2) राजस्थान पंचायती राज (उपबन्धों का अनुसूचित क्षेत्रों में लागू होने के सम्बन्ध में उपान्तरण) अधिनियम, 1999
(3) राजस्थान पंचायती राज नियम, 1996
(4) राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994

Answer – 1 

110. निम्नांकित में से कौन से मुख्यमंत्री राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर नहीं रहे हैं ?
(A) हरिदेव जोशी
(B) शिवचरण माथुर
(C) अशोक गहलोत
(D) बम्धरा राजे
सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए
कूट:
(1) (A) और (D)
(2) (C) और (D)
(3) (B) और (C)
(4) (A), (B) और (C)

Answer – 3 

111. निम्न में से किन पदाधिकारी/पदाधिकारियों के खिलाफ शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त, राजस्थान द्वारा जाँच नहीं की जा सकती है ?
(1) जिला परिषद का उप–प्रमुख
(2) सरपंच एवं पंच
(3) पंचायत समितियों की स्थायी समितियों के अध्यक्ष
(4) पंचायत समितियों के प्रधान एवं उप-प्रधान

Answer – 2 

112. राजस्थान विधानसभा में ‘लोक महत्व के किसी विषय पर स्थगन प्रस्ताव’ की प्रक्रिया के नियम के सम्बन्ध में निम्न में से कौन से कथन सही है ?
(A) प्रस्ताव प्रस्तुत न करने हेतु अध्यक्ष की सहमति आवश्यक है।
(B) प्रस्ताव द्वारा विशेषाधिकार का प्रश्न उठाया जा सकता है।
(C) प्रस्ताव हाल ही घटित किसी विशिष्ट घटना तक सीमित रहेगा
(D) एक है। बैठक में एक से अधिक प्रस्ताव प्रस्तुत नही होंगे
सही उतर का चयन नीचे दिए गए कट में कीजिए :
कूट :
(1) (A) और (D)
(2) (A), (C) और (D)
(3) (A), (B) और (D)
(4) (A), (B) और (C)

Answer – 2 

113. निम्नांकित में से कौन से कथन राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के सम्बन्ध में सही है ?
(A) इसका गठन राजस्थान सरकार की 18 जनवरी, 1999 की एक अधिसूचना द्वारा हुआ ।
(B) यह आयोग मार्च, 2000 से क्रियाशील हुआ ।
(C) मानव अधिकार संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2006 के अनुसार आयोग में एक अध्यक्ष एवं 3 सदस्यों का प्रावधान किया गया है ।
(D) इसके भूतपूर्व अध्यक्षों में से एक उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रहे है ।
सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए :
कूट :
(1) (B) और (C)
(2) (B), (C) और (D)
(3) (A), (B) और (D)
(4) (A), (B) और (C)

Answer – 3 

114. उच्चतम न्यायालय के निम्नांकित न्यायाधीशों में से कौन राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नहीं रहे हैं ?
(1) न्यायमूर्ति आर.सी. लाहोटी
(2) न्यायमूर्ति ए.के. माथुर
(3) न्यायमूर्ति बी.एस. चौहान
(4) न्यायमूर्ति एन.एम. कासलीवाल

Answer – 1 

115. निम्न में से कौन राजस्थान विधानसभा के प्रोटेम अध्यक्ष, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष रहे है ?
(1) परसराम मदेरणा
(2) शांतिलाल चपलोत
(3) निरंजन नाथ आचार्य
(4) पूनम चंद विश्नोई

Answer – 4 

116. वर्ष 2016-17 के दौरान भारत में विदेशी प्रत्यक्ष विनियोग के इक्विटी अन्तर्पवाह में योगदान के सन्दर्भ में निम्न में कौन सा देश शीर्ष पर रहा ?
(1) यू.एस.ए.
(2) जापान
(3) सिंगापुर
(4) मॉरीशस

Answer – 4 

117. कम्पनियाँ प्रौद्योगिकी की मदद से कारोबारी प्रक्रिया की पुनर्रचना क्यों करती हैं ?
(1) ये सभी
(2) अर्थव्यवस्थाओं के विश्वव्यापी उदारीकरण के साथ परिवर्तन की दर तीव्र हो गयी है.
(3) कम लागत पर उत्पादों और सेवाओं में प्रतिस्पर्धी बढ़त प्राप्त करने हेतु सूचना प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया जा रहा है।
(4) उपभोक्ताओं की माँग एवं अपेक्षाएँ निरन्तर बढ़ रही हैं।

Answer – 1 

118. किसी विधेयक पर संवैधानिक उपबन्ध के तहत राज्यपाल की सिफारिश अपेक्षित थी. किन्तु बिना राज्यपाल की सिफारिश उसे राजस्थान विधानसभा में पुर:स्थापित किया गया और उसने पारित करके राज्यपाल को भेज दिया; अब.
(1) यदि राज्यपाल या राष्ट्रपति अनुमति दे तो न्यायालय संवैधानिक उपबन्धों के आधार पर उसे असंवैधानिक घोषित कर देगा.
(2) राज्यपाल ऐसे विधेयक को राष्ट्रपति की अनुमति के लिये भेज देगा.
(3) राज्यपाल संवैधानिक प्रावधानों के अतिक्रमण के आधार पर अनुमति देने से इंकार कर सकता है.
(4) जहाँ राज्यपाल अनुमति देता है तो वह अधिनियम अविधिमान्य नहीं होगा.

Answer – 4

119. किसे जी.एस.टी. (वस्तु एवं सेवा कर) के दायरे के अन्दर रखा गया है ?
(1) घी
(2) पेट्रोलियम उत्पाद
(3) विद्युत
(4) मानवीय उपभोग के लिए शराब

Answer – 1 

120. निम्न में से किसने भारत में वर्ष 2016 से 2021 के लिए +/-2 प्रतिशत के सहनीय स्तर के साथ चार प्रतिशत का मुद्रास्फीति का लक्ष्य निश्चित किया है ?
(1) चौदहवाँ वित्त आयोग
(2) नीति आयोग
(3) भारत सरकार
(4) भारतीय रिज़र्व बैंक

Answer – 3 

121. अभिकथन (A) : समग्र पूर्ति वक्र में विवर्तन के कारण लागत प्रेरित स्फीति होती है ।
कारण (R) : मज़दूरी में वद्धि के कारण समग्र पूर्ति वक्र में विवर्तन होता है।
(1) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है।
(2) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
(3) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) का सही स्पष्टीकरण (R) नहीं है।
(4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) का सही स्पष्टीकरण (R) है।

Answer – 4 

122. राजस्थान के सामान्य थोक मूल्य सूचकांक का आधार वर्ष है।
(1) 2011-2012
(2) 2010-2011
(3) 2005-2006
(4) 1999-2000

Answer – 4 

123. वर्ष 2017-18 में राजस्थान में स्थिर कीमतों (2011-12) पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर थी
(1) 10.67%
(2) 6.23%
(3) 4.5%
(4) 7.16%

Answer – 4 

124. भारत में संगठित मुद्रा बाजार का अत्यधिक अस्थिर भाग है –
(1) जमा प्रमाणपत्र बाजार
(2) याचना मुद्रा बाजार
(3) व्यापारिक बिल बाजार
(4) सरकारी प्रतिभूति बाजार

Answer – 2

125. निम्न में से कौन सा केन्द्रीय बजट के राजस्व खाते में सम्मिलित नहीं किया जाता है ?
(1) अल्प बचते
(2) सरकारी विभागों व सार्वजनिक उपक्रमों से प्राप्त लाभ तथा लाभांश
(3) कर प्राप्तियाँ
(4) ब्याज प्राप्तियाँ

Answer – 1 

126. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना में किस पर जोर दिया गया था ?

(1) तीव्रतर, धारणीय तथा और अधिक समावेशीय संवृद्धि
(2) अधिक तीव्र एवं ज्यादा समावेशीय संवृद्धि
(3) आर्थिक संवृद्धि एवं मानवीय विकास
(4) सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक संवृद्धि

Answer – 2 

127. राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र में निम्न में से कौन सा अनुपम बिक्री प्रस्ताव (USP) नहीं है ?
(1) चिकित्सकीय पर्यटन
(2) मेले एवं त्योहार
(3) किले, महल एवं हवेलियाँ
(4) पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन (शाही रेल)

Answer – 1 

128. निम्न में से कौन सा राजस्थान का तेल-क्षेत्र नहीं है ?
(1) सरस्वती
(2) गंगा
(3) मंगला
(4) ऐश्वर्या

Answer – 2 

129. राजस्थान की निम्न झीलों में से कौन सी झील ‘राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यक्रम’ (NLCP) के अन्तर्गत नहीं आती है ?
(1) अन्ना सागर झील
(2) स्वरूप सागर झील
(3) नक्की झील
(4) फतेह सागर झील

Answer – 2 

130. अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिए राजस्थान सरकार की मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत माता-पिता की आय और पूर्व परीक्षा के प्राप्तांक का एक निश्चित संयोग रखने वाले विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। वह निश्चित संयोग है –
(1) 2.5 लाख रुपये से कम – कम से कम 55%
(2) 2 लाख रुपये से कम – कम से कम 50%
(3) 1.5 लाख रुपये से कम – कम से कम 45%
(4) 1 लाख रुपये से कम – कम से कम 40%

Answer – 2 

131. हाल ही के वर्षों में राजस्थान के बजट की राजस्व प्रातियों में निम्न में से कौन सा मद सर्वाधिक राजस्व प्रदान कर रहा है ?
(1) केन्द्रीय अनुदान
(2) गैर-कर राजस्व
(3) राज्य का कर राजस्व
(4) केन्द्रीय करों में हिस्सा

Answer – 3 

132. निम्न में से किस ताप विद्युत परियोजना की प्रतिस्थापित विद्युत क्षमता सर्वाधिक है ?
(1) कोटा
(2) कालीसिंध
(3) छबड़ा
(4) सूरतगढ़

Answer – 4 

133. राजस्थान सरकार ने राज्य में प्रथम कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की है। यह कहाँ स्थापित किया गया है ?
(1) जयपुर
(2) कोटा
(3) सीकर
(4) अजमेर

Answer – 1

134. निम्नलिखित में से कौन सा एक गैर-सैल्यूलोसी रेशे का उदाहरण है ?
(1) नायलॉन
(2) जूट
(3) लिनन
(4) रेयोन

Answer – 1 

135. सामान्य टी.वी. रिमोट में उपयोग की जाने वाली तरंगें होती हैं
(1) गामा किरणे
(2) अवरक्त किरणें
(3) परा-बाना किरणे
(4) X-किरणे

Answer – 2 

136. ताम्र सदूषण से बचाने के लिए पीतल के बर्तनों पर सामान्यतः किस धातु की परत चढ़ाई जाती है ?
(1) सीसे की
(2) एल्यूमिनियम की
(3) जस्ते की
(4) राँगे की (टिन)

Answer – 4 

137. परा उच्च आवृत्ति (UHF) की तरंगे साधारणतः संचारित की जाती हैं ।
(1) पृष्ठ तरगी के रूप में
(2) अंतरिक्ष तरंगों के रूप में
(3) आकाश तरंगों के रूप में
(4) भू-तरंगों के रूप में

Answer – 2 

138. राजस्थान में स्वावलम्बन योजना का मुख्य उद्देश्य है
(1) असंगठित क्षेत्र में रोजगार प्रदान करना
(2) अनुसूचित जाति/जनजाति और पिछड़ा वर्ग की बेरोजगार बालिकाओं को प्रशिक्षण देना
(3) बेरोजगार व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान करना।
(4) निर्धन महिलाओं, विधवाओं, परित्यक्ताओं और ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार करना।

Answer – 4 

139. पश्चिमी राजस्थान में गरीबी कम करने के लिए चलाये जाने वाला कार्यक्रम (MPoWR) किसके द्वारा समर्थित है ?
(1) केनेडियन अन्तर्राष्ट्रीय विकास एजेन्सी (सी. आई.डी.ए.) द्वारा
(2) कृषि विकास के लिए अन्तर्राष्ट्रीय कोष (आई.एफ.ए.डी.) तथा रतन टाटा ट्रस्ट द्वारा।
(3) जापान अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग एजेन्सी (JICA) द्वारा
(4) एशियाई विकास बैंक (ए.डी.बी.) द्वारा।

Answer – 2 

140. राजस्थान में पहली बार निम्न में से किस परियोजना में फव्वारा सिचाई व्यवस्था को अनिवार्य किया गया है ?
(1) तकली परियोजना
(2) नर्मदा केनाल परियोजना
(3) धौलपुर लिफ्ट परियोजना
(4) परवन परियोजना

Answer – 2 

141. निम्नलिखित में से कौन सा पॉली-हर्बल उत्पाद रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित नहीं किया गया है ?
(1) एक्जिट
(2) नाँकडुर्ना
(3) लूकोस्किन
(4) एस्टूथ

Answer – 2 

142. कम्प्यूटर की मशीनी भाषा आधारित है।
(1) रैखिक बीजगणित पर
(2) बूलीय बीजगणित पर
(3) आव्यूह बीजगणित पर
(4) अमूर्त बीजगणित पर

Answer – 2 

143. ब्लूटूथ तथा वाई-फाई में निम्नलिखित में से कौन सा अन्तर सही है?
(1) इस संदर्भ में दोनों कथन (ब्लूटूथ 2.4 GHz रेडियो आवृत्ति पट्ट प्रयुक्त करता है जबकि वाई-फाई 2.4GHz अथवा 5GHz आवृत्ति पट्टप्रयुक्त कर सकता है।) तथा (ब्लूटूथ केवल बेतार स्थानीय क्षेत्रीय जाल (WLAN) के लिए प्रयुक्त होता है जबकि वाई-फाई केवल बेतार विस्तृत क्षेत्रीय जाल (WAN) के लिए प्रयुक्त होता है।) सही है।
(2) नाट्य प्रौद्योगिकी प्रयोग कर रहे दो उपकरणों के बीच जब सूचना प्रेषित की जाती है, तब दोनों उपकरणों का एक-दूसरे की दृष्टि रेखा में होना आवश्यक है किन्तु जब वाई-फाई प्रौद्योगिकी प्रयोग में लाई जाती है तब दोनों उपकरणों का एक-दूसरे की दृष्टि रेखा में होना आवश्यक नहीं है।
(3) ब्लूटूथ केवल बेतार स्थानीय क्षेत्रीय जाल (WLAN) के लिए प्रयुक्त होता है जबकि वाई-फाई केवल बेतार विस्तृत क्षेत्रीय जाल (WAN) के लिए प्रयुक्त होता है.
(4) ब्लूटूथ 2.4 GHz डियो आवृत्ति पट्ट प्रयक्त कॅाता है जबकि वाई-फाई 24 GHz अथवा 5GHz आवृत्ति पट्ट प्रयुक्त कर सकता है.

Answer – 4 

144. निम्नलिखित युग्म पर विचार कीजिए।
इसरो के केन्द्र – स्थान
A. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष त्रिवेंद्रम केन्द्र(VSSC) (केरल)
B. यु.आर राव उपग्रह केन्द्र बंगलुरू (UPSC)(कर्नाटक)

C. राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र देहरादून (RSC) (उत्तराखण्ड)
D. भारतीय सुदूर संवेदन हैदराबाद संस्थान (IIRS) (तेलंगाना)
उपरोक्त में से कौन से यम सुमेलित हैं ?
(1) A, B, C तथा D
(2) केवल B, C तथा D
(3) केवल A, B तथा C
(4) केवल A तथा B

Answer – 4

145. कॉलम I को कॉलम II से समेलित कर, नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन
कीजिए:
कॉलम I  –    कॉलम II
A. द्राक्षा-शर्करा (i) फ्रक्टोज
B. फल शर्करा (ii) सुक्रोज
C. दुग्ध शर्करा (iii) प्राकतिक स्वीटनर
D. चीनी          (iv) ग्लूकोज
E. स्टीविया      (v) लैक्टोज
कोड :
.      A   B    C    D    E
(1) (i) (iv) (v) (iii) (ii)
(2) (iv) (i), (v) (ii) (iii)
(3) (i) (iii) (iv) (v) (iii)
(4) (ii) (iv) (V) (iii) (i)

Answer – 2

146. मानवों में गुणसूत्र संख्या 21 की त्रिगुणसूत्रता उत्तरदायी है ।

(1) टर्नर सिन्ड्रोम के लिए
(2) डाउन सिन्ड्रोम के लिए
(3) क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम के लिए,
(4) हीमोफीलिया के लिए

Answer – 2 

147. मानव गतिविधियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष आलंबन प्रदान करने में उत्पन्न ग्रीन हाउस गैसों ‘ की कुल मात्रा को कहते हैं।
(1) कार्बन अवशोषण
(2) कार्बन पृथक्करण
(3) कार्बन पदचिह्न
(4) कार्बन डाइऑक्साइड सूचकांक

Answer – 3 

148. भारत का पहला दृश्य-सीमा से परे (BVR) हवा-से-हवा में मार करने वाला स्वदेशीय अभिकल्पित (designed) एवं रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित प्रक्षेपास्त्र है :
(1) आकाश
(2) अस्त्र
(3) अग्नि
(4) पृथ्वी

Answer – 2 

149. पी.एस.एल.वी.-सी 37 के द्वारा एक ही उड़ान में 15 फरवरी, 2017 को सफलतापूर्वक कितने उपग्रह प्रमोचित किए गए ?
(1) 98
(2) 72
(3) 104
(4) 80

Answer – 3 

150. एक कण जिसकी कम से कम एक विमा 10-7 मीटर से कम हो, कहलाता है।
(1) मैक्रो पार्टिकल
(2) नैनो पार्टिकल
(3) मिली पार्टिकल
(4) माइक्रो पार्टिकल

Answer – 2 

error: You are not allowed !!