Back

RSMSSB Livestock Assistant Exam Paper – 2016

1. कौन सा कूट सुमेलित नहीं है ?
लेखक              –    रचना

A. सदाशिव     – अमर काव्य वंशावली
B. जगजीवन    – अजितोदय
C. नयन चन्द्र सूरी – हम्मीर महाकाव्य
D. करम चन्द – वंशोत्कीर्तन काव्यम्

Answer – A

2. राम सैकाश्म और स्फटिक नामक पाषाणकालीन उपकरण प्राप्त हुए है :-
A. कालीबंगा
B. हड़प्पा
C. बालाकोट
D. आहड़

Answer – D

3. ‘राजवल्लभ मण्डन’ का सम्बन्ध है :-
A. मन्दिर इमारतों के निर्माण से
B. देवताओं के मूर्ति निर्माण से
C. निवास सम्बंधी इमारतों के निर्माण से
D. राजपथ मिर्माण से

Answer – C

4. किस राजपूत राजा की मृत्यु बुरहानपुर में हुई ?
A. अजीत सिंह
B. कर्ण सिंह
C. राय सिंह
D. जसवन्त सिंह

Answer – C

5. ‘मूछला महावीर’ मंदिर स्थित है :-

A. घानेराव
B. देलवाड़ा
C. नाथद्वारा
D. मैनाल

Answer – A

6. अलाउद्दीन खिलजी ने किस दुर्ग को विजित कर उसका नाम खैराबाद रखा ?
A. चित्तौड़गढ़
B. रणथम्भौर
C. सिवाणा
D. लोहागढ़

Answer – C

7. ‘जुलगमैन चरित्र’ की रचना किसने की ?
A. दादू
B. रामप्रसाद
C. रामचरण
D. कृष्णदास पयहारी

Answer – D

8. ‘दुगारी चित्रशैली’ का सम्बन्ध है :-
A. बीकानेर
B. नाथद्वारा
C. जोधपुर
D. बूंदी

Answer – D

9. तोरावाटी, काठैड़ा, राजावाटी बोलियों का सम्बन्ध किस क्षेत्र से है ?
A. हाडौती
B. मेवाती
C. ढूँढाडी
D. मालवी

Answer – C

10. “ढ़ीगोली” क्या है ?
A. स्त्रियों का व्रत
B. आभूषण का नाम
C. नृत्य का नाम
D. मारवाडी खेल का नाम

Answer – A

11. “राव जैतसी रो छन्द” के रचयिता है :-
A. बीढू सूजा
B. कन्हैयालाल सेठिया
C. प्रताप सिंह
D. दुर्गादास

Answer – A

12. “ब्राह्मणी माता का मंदिर” स्थित है :-
A. धौलपुर
B. उदयपुर
C. कोटा
D. बाराँ

Answer – D

13. प्रताप सिंह बारहठ को किस षड्यंत्र केस के तहत जेल भेजा गया ?
A. बनारस षड्यंत्र
B. लाहौर षड्यंत्र
C. अलीपुर षड्यंत्र
D. मेरठ षड्यंत्र

Answer – A

14. मारवाड़ हितकारिणी सभा का गठन किसने किया :-
A. जयनारायण व्यास
B. भूप सिंह
C. माणिक्य लाल वर्मा
D. सूरजमल

Answer – A

15. “परोपकारिणी सभा” की स्थापना हुई :-
A. 1893 ई.
B. 1883 ई.
C. 1895 ई.
D. 1885 ई.

Answer – B

16. बृहत राजस्थान का महाराज प्रमुख किसे बनाया गया :-
A. जसवन्त सिंह
B. उदयभान सिंह
C. भूपाल सिंह
D. भीम सिंह

Answer – C

17. उदयपुर में ‘हिन्दी विद्यापीठ’ की स्थापना किसने की ?
A. जनार्दन राय नागर
B. घनश्याम दास
C. विजय सिंह
D. कृपाल सिंह

Answer – A

18. “जसमा ओडण”का सम्बंध किस नाट्य विद्या से है ?
A. भवाई
B. गवरी
C. रम्मत
D. रासधारी

Answer – A

19. बीकानेर राज्य की ओर से मार्च 1818 में अंग्रेजों के साथ सहायक संधि पर हस्ताक्षर किसने किए ?
A. दीनदयाल शर्मा
B. काशीनाथ ओझा
C. बद्रीप्रसाद शर्मा
D. तेजपाल माथुर

Answer – B

20. “जैन्टलमेन एग्रीमेन्ट” का सम्बन्ध रहा है :-
A. जयपुर रियासत से
B. जोधपुर रियासत से
C. मेवाड़ रियासत से
D. झालवाड रियासत से

Answer – A

21. राजस्थान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से जुड़े जिले हैं –
A. बाड़मेर – जैसलमेर – चूरु – हनुमानगढ़
B. गंगानगर – बीकानेर – जैसलमेर – बाड़मेर
C. बाड़मेर – जैसलमेर – जोधपुर – बीकानेर
D. बाड़मेर – जालौर – बीकानेर – गंगानगर

Answer – B

22. राजस्थान भू-क्षेत्र अरावली पर्वतमाला की लम्बाई लगभग कितनी है ?
A. 692 किलोमीटर
B. 710 किलोमीटर
C. 652 किलोमीटर
D. 550 किलोमीटर

Answer – D

23. ऊपरमाल राजस्थान के किस भौतिक प्रदेश का हिस्सा है ?
A. दक्षिणी पर्वतीय
B. दक्षिण-पूर्वी पठार
C. करौली पठार
D. नागौर पठार

Answer – B

24. राजस्थान में झीलों का पश्चिम से पूर्व की ओर सही क्रम पहचानिए –
A. पचपदरा – कायलाना – बालसमंद – राजसमंद
B. कायलाना – बालसमंद – राजसमंद – पचपदरा
C. राजसमंद – बालसमंद – कायलाना – पचपदरा
D. कायलाना – बालसमंद – पचपदरा – राजसमंद

Answer – A

25. राजस्थान भू-क्षेत्र में पूर्ण रूपेण बहने वाली सबसे लम्बी नदी कौन-सी है ?
A. माही
B. बनास
C. चम्बल
D. लूनी

Answer – B

26. राजस्थान में औसत वार्षिक वर्षा की सर्वाधिक परिवर्तनशीलता आलेखित करने वाले जिले हैं –

A. अलवर, भरतपुर
B. अजमेर, टोंक
C. जैसलमेर, बाड़मेर
D. बाँसवाड़ा, डूँगरपुर

Answer – C

27. मिट्टी की लवणता एवं क्षारीयता का ठोस उपचार क्या है ?
A. रॉक फॉस्फेट शोधन
B. यूरिया शोधन
C. जिप्सम शोधन
D. बेन्टोनाइट शोधन

Answer – C

28. राजस्थान के कुल क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत भू-भाग पर वनों का विस्तार है (मार्च, 2011) ?
A. 9.49
B. 9.55
C. 10.21
D. 7.68

Answer – B

29. राजस्थान का मुख्य सोयाबीन उत्पादक कृषि – जलवायु खण्ड है –
A. आर्द्र दक्षिणी मैदान
B. बाढ़ सम्भाव्य पूर्वी मैदान
C. आर्द्र दक्षिण – पूर्वी मैदान
D. अर्द्ध – शुष्क पूर्वी मैदान

Answer – C

30. राजस्थान में भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् द्वारा केन्द्रीय ऊँट अनुसन्धान संस्थान कहाँ स्थापित किया गया है ?
A. कोलायत
B. जोड़-बीड़
C. सूरतगढ़
D. रामगढ़

Answer – B

31. राजस्थान में कितने मृगवन हैं ?
A. 5
B. 6
C. 4
D. 7

Answer – D

32. राजस्थान के वन्यजीव अभयारण्यों का दक्षिण से उत्तर की ओर सही क्रम पहचानिए ?
A. जमवा रामगढ़ – सवाई मानसिंह – जवाहर सागर – भैसरोड़गढ़
B. जमवा रामगढ़ – जवाहर सागर – भैसरोड़गढ़ – सवाई मानसिंह
C. सवाई मानसिंह – जमवा रामगढ़ – भैसरोड़गढ़ – जवाहर सागर
D. भैसरोड़गढ़ – जवाहर सागर – सवाई मानसिंह – जमवा रामगढ़

Answer – D

33. राजस्थान में इन्दिरा गाँधी नहर परियोजना की चरम सिंचाई क्षमता कितनी है ?
A. 14.10 लाख हैक्टेयर
B. 15.17 लाख हैक्टेयर
C. 16.10 लाख हैक्टेयर
D. 19.63 लाख हैक्टेयर

Answer – B

34. मेजा बाँध का निर्माण राजस्थान की किस नदी पर किया गया है ?
A. कोठारी
B. मानसी
C. खारी
D. पार्वती

Answer – A

35. वर्ष 2011 के भू-जल सर्वेक्षण के अनुसार राजस्थान में अपने भू-जल का 100 प्रतिशत से अधिक दोहन वाले सुपर क्रिटीकल डार्क जोन की संख्या कितनी है ?
A. 115
B. 172
C. 120
D. 95

Answer – B

36. पंकक (स्लरी) राजस्थान के किन जिलों में पारिस्थितिकी तथा भूमि की उर्वरा शक्ति दोनों को अपूरणीय क्षति पहुँचा रही है ?
A. राजसमंद एवं उदयपुर
B. अजमेर एवं चूरु
C. जालौर एवं बाड़मेर
D. नागौर एवं बीकानेर

Answer – A

37. इन्दिरा गाँधी नहर कमाण्ड क्षेत्र में भू-प्रदूषण का मूल कारण क्या है ?
A. मिट्टी की लवणीयता व क्षारीयता
B. मिट्टी अपरदन
C. विगठित जलप्रवाह
D. प्रदूषित भू-जल

Answer – A

38. राजस्थान में महाराजा अग्रसेन सड़क मार्ग भाग है –
A. एक्सप्रेस वे का
B. मेगा हाइवे का
C. नेशनल हाइवे का
D. सुपर नेशनल हाइवे का

Answer – D

39. राजस्थान से गुजरने वाले निम्नलिखित राजमार्गों में से राज्य सीमा में सबसे कम लम्बाई वाला मार्ग कौन-सा है ?
A. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 76
B. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 65
C. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12
D. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11

Answer – C

40. राजस्थान में लिग्नाइट कोयला के प्रमुख जमाव कहाँ स्थित है ?
A. पलाना, कपूरड़ी, सोनू
B. पलाना, आगूचा, मेड़ता
C. कपूरड़ी, मेड़ता, सोनू
D. कपूरड़ी, मेड़ता, पलाना

Answer – D

41. ‘ओस्टियोलोजी’ अध्ययन है –
A. अस्थियों का
B. जोड़ों का
C. पेशियों का
D. हृदय एवं शक्ति वाहिनियों का

Answer – A

42. अस्थि के छिद्र जिनमें से रक्त वाहिनियाँ या तंत्रिकाएँ गुजरती हैं, कहलाती हैं –
A. फिशर
B. फोरामेन
C. साइनस
D. स्पाइन

Answer – B

43. कोशिका का शक्ति-गृह कहलाता है –
A. अन्तःप्रदव्यी जालिका
B. माइटोकोन्ड्रिया
C. गोल्जी कॉय
D. राइबोसोम

Answer – B

44. गौ-वंश के पशुओं में कशेरुक दण्ड का सूत्र है –
A. C7 Th13 L6 S5 Co18-20
B. C7 Th18 L6 S5 Co15-21
C. C7 Th13 L7 S3 Co20-23
D. C7 Th13 L6-7 S4 Co16-18

Answer – A

45. अग्र-पाद में नहीं पायी जाने वाली अस्थि है-
A. स्केपुला
B. हूमरस
C. मेटाकार्पल्स
D. मेटाटारसल्स

Answer – D

46. सही कथन है –

A. बाएं फेफड़े की तुलना में दायां फेफड़ा बड़ा होता है
B. दाएं फेफड़े की तुलना में बायां फेफड़ा बड़ा होता है
C. दोनों फेफड़े आकार में बराबर होते हैं
D. दोनों फेफड़ों में बराबर पालिकाएं होती है

Answer – A

47. ‘कण्डरा’ जोड़ता है –
A. मांसपेसी से मांसपेशी
B. अस्थि अस्थि
C. मांसपेशी से अस्थि
D. स्नायु से अस्थि

Answer – C

48. निम्नलिखित में से शरीर के पाचन-तंत्र का भाग नहीं है –
A. ग्रसनी
B. प्लीहा
C. गुदा
D. मुँह

Answer – B

49. मूत्र में हिमोग्लोबिन की उपस्थिति कहलाती है –
A. हिमेचुरिया
B. हिमोग्लोबुनिरिया
C. हिमोलायेसिस
D. पायुरिया

Answer – B

50. रक्त का pH सामान्यतः होता है –
A. 6.8
B. 7.0
C. 7.4
D. 6.4

Answer – C

51. नेफ्रोन संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई है –
A. यकृत की
B. वृक्क की
C. फेफड़े की
D. वृषण की

Answer – B

52. मादा के ताव (गर्मी) में आने पर अधिक सक्रिय एवं प्रभावशाली होने वाला हार्मोन है –
A. प्रोजेस्टीरोन
B. ऑक्सीटोसीन
C. टेस्टोस्टीरोन
D. इस्ट्रोजन

Answer – D

53. बकरी में यौवनारम्भ की अनुमानित आयु होती है –
A. 4-12 माह
B. 6-18 माह
C. 18-24 माह
D. 10-24 माह

Answer – A

54. मद-चक्र को बाँटा जा सकता है –
A. 2 भागों में
B. 3 भागों में
C. 4 भागों में
D. 6 भागों में

Answer – C

55. इन्सुलिन का स्त्रावण –
A. अग्नाशय में
B. आमाशय में
C. यकृत में
D. लार ग्रन्थियों में

Answer – A

56. गर्भकाल के दौरान –
A. इस्ट्रोजन का स्तर कम जब कि प्रोजेस्टीरोन का स्तर अधिक होता है
B. इस्ट्रोजन का स्तर अधिक जब कि प्रोजेस्टीरोन का स्तर कम होता है
C. इस्ट्रोजन तथा प्रोजेस्टीरोन दोनों का स्तर समान होता है
D. इस्ट्रोजन तथा प्रोजेस्टीरोन दोनों का स्तर न्यूनतम होता है

Answer – A

57. पशुगणना 2012 के अनुसार राजस्थान में भारत के कुल ऊँटों का प्रतिशत है –
A. 62
B. 72
C. 82
D. 92

Answer – C

58. किसी भी कार्य को करके दिखाने को कहते हैं –
A. प्रदर्शन
B. अभियान
C. जुलूस
D. सम्पर्क

Answer – A

59. राजस्थान में सबसे बड़ा राज्य स्तरीय पशुमेला है –
A. गोगोमेडी पशुमेला
B. चन्द्रभागा पशुमेला
C. रामदेवरा पशुमेला
D. पुष्कर पशुमेला

Answer – D

60. श्रव्य साधन है –
A. रेडियो
B. टेलीविजन
C. सिनेमा
D. उपर्युक्त सभी

Answer – A

61. एकल पृष्ठ पर प्रसार सामग्री कहलाती है –
A. पेम्फलेट
B. लीफलेट
C. फोल्डर
D. बुलेटिन

Answer – B

62. प्रसार शिक्षण के चरण होते हैं –
A. तीन
B. चार
C. पाँच
D. छः

Answer – D

63. किसी कार्यक्रम / योजना की सफलता के लिए आवश्यक है –
A. व्यापक प्रचार
B. जन-सहभगिता
C. दोनों A व B
D. उपर्युक्त में से कोई भी नहीं

Answer – C

64. पशुगणना 2012 के अनुसार सर्वाधिक गौ-वंश है –
A. उदयपुर जिले में
B. नागौर जिले में
C. जोधपुर जिले में
D. बीकानेर जिले में

Answer – A

65. वह रोग जो नर और मादा दोनों पशुओं में पाया जाता है –
A. किटोसिस
B. मिल्क फीवर
C. मेस्टाईटिस
D. ब्रुसेलोसीस

Answer – D

66. वह संक्रामक रोग जो किसी छोटे क्षेत्र में पशुओं की बड़ी संख्या में विशेष तरीके से फैलता है –

A. एन्डेमिक रोग
B. एन्जूटिक रोग
C. एपिजूटिक रोग
D. पेन्जूटिक रोग

Answer – A

67. ‘जिंजिवाइटिस’ है –
A. जीभ में सूजन
B. मसूड़ों में सूजन
C. कान में सूजन
D. आँख में सूजन

Answer – B

68. कार्बोहाइड्रेट व वाष्पीकृत वसीय अम्ल के चयपचय में गड़बड़ी से पैदा होने वाला रोग है –
A. मिल्क फीवर
B. किटोसिस
C. एनीमिया
D. पाईका

Answer – B

69. शरीर के प्राकृतिक छिद्र जैसे नाक, मुँह व गुदा से रक्त स्त्रावण विशेष लक्षण है –
A. गलघोंटू का
B. लंगड़ा बुखार का
C. एन्थ्रेक्स का
D. टिटनस का

Answer – C

70. लंगड़ा बुखार रोग का कारक है –
A. क्लोस्ट्रीडियम चेवुवाई
B. क्लोस्ट्रीडियम टेटेनाई
C. पास्चुरेला मल्टासिडा
D. ब्रुसेला एबोर्टस

Answer – A

71. ‘हाइड्रोफोबिया’ प्रमुख लक्षण है –
A. रैबीज का
B. पशुमाता रोग का
C. काऊ-पॉक्स का
D. एनाप्लाज्मोसिस का

Answer – A

72. निम्नलिखित में से रक्त परजीवी रोग नहीं है –
A. एनाप्लाजमोसिस
B. बेबिसियोसिस
C. थाईलेरियोसिस
D. साल्मोनेलोसिस

Answer – D

73. आस-पास की पेशियों व रक्त वाहिनियों की क्षति के साथ होने वाला फ्रेक्चर है –
A. सिम्पल फ्रेक्चर
B. कम्पाउन्ड फ्रेक्चर
C. पर्शियल फ्रेक्चर
D. सिंगल फ्रेक्चर

Answer – B

74. ‘ऑटोक्लेव’ के कार्य का सिद्धान्त है –
A. शुष्क ताप
B. पास्चुरीकरण
C. उच्च दाब वाष्प
D. हिमीकरण

Answer – C

75. ‘लिग्नोलोकेन’ है –
A. एन्टीबायोटिक
B. एन्टीसेप्टिक
C. निश्चेतक
D. विसंक्रमक

Answer – C

76. निम्नलिखित में से अनवशोष्य सीवन पदार्थ नहीं है –
A. सिल्क वार्म गट
B. केटगट
C. लिनेन
D. रेशम का धागा

Answer – B

77. बछड़ों में निष्कलिकायन हेतु उपयुक्त आयु है –
A. 4-10 दिन
B. 4-6 माह
C. 4-6 सप्ताह
D. 6 माह से अधिक

Answer – A

78. ‘ट्रोकोर केनुला’ उपकरण का उपयोग प्रायः गौवंश में उपचार हेतु किया जाता है –
A. डिस्टोकिया के
B. आफरा के
C. ईसोफोगस में रुकावट के
D. ट्रोमेटिक रेटिकुलाईटिस के

Answer – B

79. ‘डोकिंग’ से अभिप्राय है –
A. बाल काटना
B. सींग काटना
C. खुर काटना
D. पूँछ काटना

Answer – D

80. गोली या तीव्र नोक वाले हथियार से होने वाला घाव है –
A. विदीर्ण घाव
B. बेधित घाव
C. छेदित घाव
D. नीली चोट

Answer – B

81. दाने में सामान्यतः क्रूड फाइबर होता है –
A. 24%
B. 20%
C. 18%
D. 18% से कम

Answer – D

82. सही कथन है –
A. चारे में क्रूड फाइबर 18% से अधिक तथा TDN 60% से कम होता है।
B. चारे में क्रूड फाइबर 18% से कम तथा TDN 60% से अधिक होता है।
C. दाने में क्रूड फाइबर 18% से अधिक तथा TDN 60% से अधिक होता है।

D. दाने में क्रूड फाइबर 18% से कम तथा TDN 60% से कम होता है।

Answer – A

83. एक ग्राम वसा के पूर्ण ऑक्सीकरण से उत्पन्न कैलोरी होती है –
A. 4.1 किलो कैलोरी
B. 9.3 किलो कैलोरी
C. 2.25 किलो कैलोरी
D. 6.1 किलो कैलोरी

Answer – B

84. सर्वाधिक TDN वाली पत्तियाँ है –
A. सुबबूल की पत्तियाँ
B. बेर की पत्तियाँ
C. खेजड़ी की पत्तियाँ
D. नीम की पत्तियाँ

Answer – A

85. ‘हे’ बनाने में सूखे हरे चारे में नमी की मात्रा अधिक नहीं होनी चाहिए –
A. 60% से
B. 40% से
C. 30% से
D. 15% से

Answer – D

86. एक अच्छे साइलेज में हरे चारे का पोषण मान संरक्षित होता है –

A. 100%
B. 80-85%
C. 50%
D. 30-35%

Answer – B

87. भैंस को प्रति 100 कि.ग्रा. शरीर भार पर दिये जाने योग्य शुष्क आहार की मात्रा है –
A. 1 कि.ग्रा.
B. 3 कि.ग्रा.
C. 5 कि.ग्रा.
D. 7 कि.ग्रा.

Answer – B

88. स्टार्च एवं अन्य कार्बोहाइड्रेट पर प्रभाव डालने वाला एन्जाइम है –
A. एमाइलेज
B. लाईपेज
C. प्रोटिएेज
D. उपर्युक्त सभी

Answer – A

89. पशुशाला की सफाई के लिये फार्मलिन का कितना प्रतिशत घोस/डोस काम में लेते हैं।
A. 10-12%
B. 7-9%
C. 2-5%
D. 1-2%

Answer – C

90. डीप लीटर पद्धति में कितनी मूर्गिया एक साथ रख सकते हैं
A. 500
B. 1500
C. 1000
D. 250

Answer – D

91. 5-7 दिन के चिजों में कौन सा टीकाकरण किया जाता है ?
A. मार्कस डीजीज
B. रानीखेत डीजीज
C. फाउल पोक्स
D. बर्सल डीजीज

Answer – B

92. बछड़ों में रसायनिक विधि से सींग रोधन हेतु कौन सा रसायन काम में लिया जाता है।
A. कास्टिक सोडा
B. पोटेशियम नाइट्रेट
C. पोटेशियम परमेंगनेट
D. उपरोक्त सभी

Answer – A

93. गायों के गलघोंटू का टीकाकरण कब किया जाता है।
A. अगस्त – सितम्बर
B. मई – जून
C. नवम्बर – दिसम्बर
D. मार्च – अप्रैल

Answer – B

94. फेरोइंग है –
A. भेड़ में ब्याने की प्रक्रिया
B. सूअरी में ब्याने की प्रक्रिया
C. बकरी में ब्याने की प्रक्रिया
D. घोड़ी में ब्याने की प्रक्रिया

Answer – B

95. राजस्थान की सबसे महीन ऊन वाली भेड़ की नस्ल है –
A. चोखला
B. नाली
C. सोनाड़ी
D. मालपूरा

Answer – A

96. ऊँट को प्रतिदिन कितने लीटर पानी का आवश्यकता होती है
A. 100 लीटर
B. 20-40 लीटर
C. 60 लीटर
D. 70 लीटर

Answer – B

97. गायों में गुणसूत्रों की संख्या होती है
A. 60
B. 62
C. 64
D. 54

Answer – A

98. समसूत्री विभाजन में कितनी अवस्थाएँ होती है
A. 4
B. 5
C. 6
D. 3

Answer – C

99. अनुवांशिकी के पितामह है –
A. जान मेंडस
B. पोस्चर
C. कोच
D. जेनर

Answer – A

100. सेज भाई बहनों में प्रजनन निम्न में से क्या कहलाता है
A. लाइन प्रजनन
B. क्लोज प्रजनन
C. आउट प्रजनन
D. बेक प्रजनन

Answer – B

101. कौनसी प्रजनन पद्धति से नयी नस्ल पैदा की जाती है
A. आउट क्रोसिंग
B. क्रास ब्रिडिंग
C. इन ब्रिडिंग
D. ग्रेडिंग अप

Answer – B

102. हेरिटिबिलिटी को किस चिह्न से दर्शाते हैं
A. x2
B. h2
C. y2
D. d2

Answer – B

103. RNA में (uracil) यूरोसिल किस नाइट्रोजन बेस के स्थान पर होता है
A. एडिनिन
B. ग्वानिन
C. साइटोसीन
D. थाईमीन

Answer – D

104. DNA का मॉडल किसने दिया
A. रार्बट कोच
B. शेनमार्क
C. इवान्स
D. वाटसन-क्रिक

Answer – D

105. टी (T) आकार का गर्भाशय किस मादा में पाया जाता है
A. गाय
B. कुतिया
C. घोड़ी
D. बकरी

Answer – C

106. निम्न में से किसमे कोटिलिडोन प्रकार की जट नहीं पायी जाती है

A. घोड़ी
B. गाय
C. बकरी
D. भेड़

Answer – A

107. वह मादा जो कभी गर्भान्वित नहीं होती है कहलाती है
A. यूनीपेरा
B. नल्लीपेरा
C. प्राइमीपेरा
D. प्लरीपरा

Answer – B

108.गायों में बेंग्स डिसीज को कहते हैं
A. ब्रूसलोसिज
B. विब्रियोसिज
C. ट्राईकोमोनेसिज
D. लेप्टोस्पाइरोसिस

Answer – A

109. डॉग सिटिंग डिस्टोकिया में हम देखते हैं
A. पश्च पादों का आगे की तरफ आना
B. अग्र पदों का पीछे की तरफ आना
C. सिर का आगे वाले पैरों के बीच में आना
D. उपरोक्त सभी नहीं

Answer – A

110. कार्पस लूटियम से श्रावित होने वाला हार्मोन है
A. इस्ट्रोजन
B. आइ. एस. एम. (ISM)
C. प्रोजेस्टरोन
D. L, M

Answer – C

111. मद-चक्र की सबसे लम्बी अवस्था है
A. डाइ-इस्टर्ज
B. प्रो-इस्टर्ज
C. मेट-इस्टर्ज
D. एन-इस्टर्ज

Answer – A

112. कृत्रिम गर्भाशन के लिये एक मिनीस्ट्रा में कितनी सीमन की मात्रा होती है।
A. 1.2 ml
B. 0.5 ml
C. 0.25 ml
D. 1.0 ml

Answer – C

113. औषधियों में स्रोत एवं पहचानने के अध्ययन किये जाते हैं उसे कहते हैं –
A. फार्मेको डायमिक्स
B. फार्मेको कायनेटिक्स
C. फार्मेकोग्नोसी
D. फार्मेसी

Answer – C

114. उपचार पर्ची में बि.आई.डि. का अर्थ है –
A. दिन में दो बार
B. दिन में तीन बार
C. दिन में एक बार
D. इनमें से कोई नहीं

Answer – A

115. औषधियाँ जो लारस्त्रावण को बढ़ाती है – कहलाती है –
A. स्टोमेक्लिज
B. स्टीमुलेन्टस
C. साइलोगोगस
D. टोनिक्स

Answer – C

116. उपचार पर्ची के किस भाग में यह निर्देश होता है कि औषधी कब और कैसे लेनी है।
A. सुपर स्क्रीप्शन
B. इन स्क्रीप्शन
C. सब स्क्रप्शन
D. सिगनेचर

Answer – D

117. वे औषधियाँ जो गर्भाशय की चिकनी पेशियों को शिथिल करती है, कहलाती हैं।
A. टोकोलाईट्स
B. इकबोलिक्स
C. एप्रोडाईसिक्स
D. डाईयूरेटीक्स

Answer – A

118. रक्त में हिमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिये किस प्रकार की औषधी उपयोग में ली जाती है।
A. हिमोटिनिक्स
B. हिमोस्टेटीक
C. गेलेग्टोगोगस
D. कोओगलेन्टस

Answer – A

119. साँप के जहर की बहुत अच्छी प्रति औषधि है
A. पोटेशियम परमेंग्नेट
B. पोटेशियम आयोडाइड
C. पोटेशियम नाइट्रेट
D. पोटेशियम हाइड्राक्साइड

Answer – A

120. कौन से धातु का योगिक पशु को देते हैं जिसमें शरीर के विटामिन बि-12 के निर्माण में सहायता मिलती है –
A. फोरिक क्लोराईड
B. सोडियम क्लोराईड
C. कोबाल्ट क्लोराईड
D. पोटेशियम क्लोराईड

Answer – C

error: You are not allowed !!